फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नगर परिषद ने नोटिस भेजे, लेकिन धरातल पर कार्रवाई सिफर

नगर परिषद ने नोटिस भेजे, लेकिन धरातल पर कार्रवाई सिफर

Sat, 22 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के दुकानदार जिला प्रशासन और नगर परिषद के आदेशों की सरेआम अवहेलना कर रहे हैं। नोटिस भेजने के बावजूद शहर के दुकानदारों ने अभी तक भवन की छतों से सड़कों पर गिराए जा रहे बारिश के पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। दुकानदारों के इस अड़ियल रवैये के आगे नगर परिषद ने भी घुटने टेक दिए हैं। अगर नगर परिषद और जिला प्रशासन सख्ती दिखाता तो अब तक बारिश के पानी की व्यवस्था हो जाती लेकिन, सड़क से पैदल गुजरने वाले राहगीरों के दर्द की सरकारी अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बरसात के मौसम से पहले ही शहर की सड़क पर टारिंग की है लेकिन, भवनों से गिरने वाले बारिश के पानी से सड़कों को खासा नुकसान पहुंच रहा है। नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग दोनों महज तमाशा देख रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर आंखें मूंद ली हैं। बता दें कि करीब दो माह पहले अमर उजाला ने शहर में भवनों से बारिश का पानी सड़कों पर गिराने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। कुछ देर के लिए वाहवाही लूटने के लिए नगर परिषद ने भी आनन-फानन में दुकानदारों को नोटिस भेजे। लेकिन, अभी तक समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है। शहरवासियों में सुशील शर्मा, वीरेंद्र पठानिया, प्रदीप ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, तरसेम सिंह और विपिन शर्मा का कहना है कि बहुमंजिला भवनों की छतों से पूरी गति के साथ सड़क पर बारिश का पानी फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का शीघ्र निपटारा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिन भवन मालिकों या दुकानदारों को माल रोड पर बारिश का पानी न गिराने के नोटिस जारी किए गए थे, उसमें अधिकतर भवन मालिकों ने इसका इंतजाम कर लिया है। अगर माल रोड पर फिर बारिश का पानी फेंका जाता है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed