{"_id":"5ba531a2867a557ead23e7ad","slug":"121537552802-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने का साहस दिखाए भाजपा : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने का साहस दिखाए भाजपा : राणा
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि कमरतोड़ महंगाई की वजह से बाबा रामदेव को भाजपा का जहाज डूबने का एहसास हो गया है। जिसके चलते उन्होंने सार्वजनिक रूप से भाजपा के लिए प्रचार करने से तौबा कर ली है। अब रामदेव के बाद हिमाचल के भाजपा नेताओं को भी शायद चुनावों में लुटिया डूबने की चिंता सताने लगी है। राणा ने कहा कि यही वजह है कि शिमला में आयोजित मंथन बैठक में भाजपा नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को पार्टी के लिए खतरा बताना शुरू कर दिया है। राणा ने कहा कि जनता की पीड़ा और बदले हुए मिजाज को बाबा रामदेव भांप गए हैं। इसलिए उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं और देश की जनता के साथ अपने सुर मिलाना शुरू कर दिया है। राणा ने कहा कि वोट की खातिर चिंता जताने के बजाय भाजपा नेताओं को कमरतोड़ महंगाई के लिए मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का साहस दिखाना चाहिए। भाजपा नेताओं को जनता की पीड़ा की चिंता नहीं है बल्कि सिर्फ वोट की चिंता है।
विज्ञापन