फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुंबई में सड़क दुर्घटना में भोरंज के व्यक्ति की मौत

मुंबई में सड़क दुर्घटना में भोरंज के व्यक्ति की मौत

Thu, 13 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में सड़क दुर्घटना में भोरंज के व्यक्ति की मौत
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज के गांव मलियां के एक व्यक्ति की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। विजय कुमार चार माह पहले ही रोजगार के लिए मुंबई गया था। जहां मंगलवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रविवार को मोबाइल पर इसकी सूचना मिली। विजय की मौत की खबर सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं स्थानीय प्रशासन और विधायक कमलेश कुमारी से क्षेत्रवासियों ने मृतक के बेरोजगार बेटे को रोजगार देने की मांग उठाई है। विजय का वीरवार दोपहर को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान गरीब दास ने कहा कि बुधवार को विजय की मौत की खबर मिलने से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed