{"_id":"5b928602867a557ea52f216b","slug":"121536329218-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति नादौन : अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति नादौन : अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति सदस्य नादौन की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव की तय तिथि को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार स्थगित कर दिया है। बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में अपील करने के बाद यह चुनाव स्थगित किया गया है। बीडीओ तविंद्र चिनौरिया ने बताया कि चुनावों को न्यायालय के निर्देशानुसार स्थगित किया गया है। इसकी तिथि को आगे बढ़ाकर आगामी चुनावी कार्यवाही 14 सितंबर को रखी गई है। पंचायत समिति नादौन के सदस्यों ने समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र पारित कर उपाध्यक्ष इंदु बाला को सौंपा है।
नादौन विश्राम गृह में एकत्रित हुए 26 में से 14 सदस्यों ने बीती 29 अगस्त को पंचायत समिति की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया था। जिसका समर्थन पंचायत समिति उपाध्यक्ष इंदु बाला, सदस्य मंजीत कुमारी, रीमा धीमान, कल्याणी पटियाल, मीना देवी, अंजू देवी, पुष्पा वर्मा, वीना देवी, रमेश चंद, अतुल शर्मा, विजय शर्मा, राजकुमार और विनोद पठानिया ने किया है। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा तो बहुत होती है, परंतु धरातल पर इसके परिणाम शून्य के बराबर हैं। तय नियमानुसार समिति की बैठकें आयोजित नहीं हुई हैं। अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद सात सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव हाईकोर्ट के निर्देशानुसार स्थगित किए गए हैं।