फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर जिले के सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी रहे खुले

हमीरपुर जिले के सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी रहे खुले

Tue, 14 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिलों के सभी उपायुक्तों द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन सोमवार और मंगलवार को को बंद रखने के आदेश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद भोरंज ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन खुले रहे। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाने और घर तक छोड़ने में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। भारी बारिश के दौरान भी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को लाया गया। भोरंज क्षेत्र के सभी वृत्तों के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भारी बारिश में भी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पड़े। इस संबंध में भोरंज खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण सिंह का कहना है कि उपायुक्त द्वारा भेजे गए आदेशों में आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का कोई आदेश नहीं था। लेकिन मंगलवार को आंगनबाडी केंद्रों को 12:30 बजे तक खुला रखने के आदेश मिले हैं। उधर, इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी हमीरपुर तिलक राज आचार्य का कहना है कि उपायुक्त के आदेश में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिनों तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सभी सीडीपीओ को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed