फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   छुट्टी वाले दिन सीएम के कार्यक्रम में बुला लिए छात्र

छुट्टी वाले दिन सीएम के कार्यक्रम में बुला लिए छात्र

Sat, 16 Jun 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी वाले दिन सीएम के कार्यक्रम में बुला लिए छात्र
हमीरपुर में मेडिकल कालेज के शिलान्यास पर आयोजित जनसभा में उपस्थित स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शिलान्यास एवं आवास भवन के उद्घाटन अवसर पर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में छुट्टी वाले दिन भी स्कूली बच्चों को बुला लिया गया। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे अपनी स्कूल ड्रेस में पहुंचे। हालांकि, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सरकारी संस्थानों में शनिवार को ईद की छुट्टी रही, लेकिन सीएम के कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को स्कूल की वर्दी में कार्यक्रम में बुला लिया। कार्यक्रम में बच्चों की कोई सांस्कृतिक प्रस्तुति भी नहीं हुई। मात्र राष्ट्रीय गीत के लिए ही कुछ छात्राएं मंच पर आईं। इसके अलावा अन्य कोई भी प्रस्तुति किसी स्कूली छात्र की नहीं हुई और बच्चों को कार्यक्रम में बुला लिया गया था। बच्चे जनसभा के बीच सुबह दस से शाम साढ़े तीन बजे तक भूखे बैठे रहे।

छुट्टी और त्योहार वाले दिन बच्चों को कार्यक्रम में बुलाना और उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होना प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। जहां बच्चे ईद का त्योहार मनाने के लिए उत्सुक थे, वहीं उन्हें ईद वाले दिन कार्यक्रम में बुला लिया गया। इससे उनका त्योहारी दिन पूरी तरह खराब रहा। इसके अलावा सुबह से शाम तक कार्यक्रम में बैठे बच्चों को पानी के अलावा और कुछ नसीब नहीं हुआ। उधर, कन्या स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर का कहना है कि बच्चों को वंदेमातरम की प्रस्तुति के लिए प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed