{"_id":"5ae8a7014f1c1b64098b78d0","slug":"121525196545-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया मजदूर दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर के शिक्षण संस्थानों में मनाया गया मजदूर दिवस
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीजेएम दिव्य ज्योति पटियाल ने की। इस मौके पर उन्होंने मजदूरों को उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ लिली लिटल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी रंगस में श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण देकर अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने बच्चों के भाषण की प्रशंसा की और अपने बहुमूल्य विचार बच्चों के समक्ष प्रकट किए। ट्विंकल स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनेड़ में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें कृष बड़याल ने पहला, अंकिता ने दूसरा जबकि तनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी पीएस शर्मा ने बच्चों को मजदूर दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भी मजदूर दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन