{"_id":"5ad8cc7c4f1c1b3b0a8b562a","slug":"121524157564-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के दो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ फिर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के दो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ फिर आमने-सामने
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के हमीरपुर में दो गुट फिर से आमने सामने आ गए हैं। दूसरा गुट गत दिवस हुए महासंघ के चुनाव पर भड़क गया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद मोदगिल और महासचिव मिलाप शर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति के बैनर तले जो चुनाव करवाए हैं, वह गैर संवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का जो प्रदेश संयोजक है, वह सरकार द्वारा बर्खास्त किया हुआ कर्मचारी है और वह अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सदस्य भी नहीं हो सकता।
सरकार द्वारा निलंबित और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए जिला के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव बहुत जल्द हो जाएगा। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी नेता ही अराजपत्रित कर्मचारी भवन की देख भाल और कर्मचारियों का नेतृत्व करने के लिए सक्षम होंगे। बता दें कि बुधवार को हमीरपुर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए थे, जिसमें सुमन बन्याल को जिला अध्यक्ष चुना गया लेकिन अब दूसरा गुट इस चुनाव को लेकर खफा हो गया है।