{"_id":"5aa4018d4f1c1bb0758b4a67","slug":"121520697741-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का बजट मात्र आंकड़ों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का बजट मात्र आंकड़ों का खेल
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का बजट मात्र आंकड़ों का खेल : सुनील
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुनील शर्मा ने कहा है कि वर्तमान सरकार की ओर से घोषित बजट मात्र एक छलावा और आंकड़ों का का खेल हैै। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार खाली कोष की बात कर रही है और दूसरी तरफ जनता को आंकड़ों का लालच दिखा रही है। भाजपा सरकार की प्रदेश के विकास और नई योजनाओं में कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो महीने में सरकार केवल अधिकारियों की अदला-बदली के काम में ही व्यस्त है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने विस क्षेत्र को संभालने में ही नाकाम साबित हुए हैं। जनता के हित के विषयों में सरकार पूरी तरह मौन है। केंद्र की मोदी सरकार के भी भाषणों और मुद्दों से भटकाने वाली बातों से जनता तंग आ चुकी है। परिवहन कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर ठगा जा रहा है। घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा नेताओं के फिल्मी स्टाइल के भाषण आने वाले समय में देश और प्रदेश को विकास से दूर अर्थव्यवस्था के अंधकार में ले जाएंगे।