फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सीवरेज खुदाई के बाद मिट्टी भरना भूला विभाग

सीवरेज खुदाई के बाद मिट्टी भरना भूला विभाग

Sat, 10 Feb 2018 07:39 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज खुदाई के बाद मिट्टी भरना भूला विभाग
वार्ड नंबर दो के अणु संपर्क मार्ग पर लगे मिट्टी के ढेर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो में सीवरेज खुदाई करने के बाद विभाग मिट्टी भरना भूल गया है। जिला मुख्यालय से कोर्ट होते हुए अणु संपर्क मार्ग पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। संपर्क मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग, कॉलेज के छात्र और छात्राएं गुजरते हैं। मिट्टी के ढेरों से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विभाग से खोदी नालियों में मिट्टी भरने की मांग उठाई है।

वार्ड नंबर दो में नालियों में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए दो सप्ताह पहले विभाग ने चेंबर बनाए। इन चेंबर को बनाने के लिए विभाग ने मिट्टी तो उखाड़ दी लेकिन उसे वापस भरने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि चेंबर बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। संपर्क मार्ग में मिट्टी के ढेर लगने से स्थानीय बाशिंदों के वाहन भी घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग पर मिट्टी के ढेर लगने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लोगों ने विभाग से नालियों में मिट्टी भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसडीओ आईपीएच विभाग हमीरपुर राकेश गर्ग का कहना है सीवरेज के लिए उखाड़ी मिट्टी को जल्द हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों में हो रही लीेकेज को ठीक करने के लिए चैंबर बनाने के लिए मिट्टी उखाड़ी गई थी। एसडीओ का कहना है कि चैंबर के ऊपर डाला गया लेंटल दोबारा से उखड़ न जाए इसके लिए मिट्टी को वापस नहीं भरा गया। अब लेंटल सूख गया है तो जल्द ही नालियों में मिट्टी भर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed