फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कुठार में बिजली के ट्रांसफार्मर में भड़की आग

कुठार में बिजली के ट्रांसफार्मर में भड़की आग

Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुठार में बिजली के ट्रांसफार्मर में भड़की आग
- फोटो : demo
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ने वाले कुठार गांव में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड और दमकल विभाग को दी। ट्रांसफार्मर में लगी आग को स्थानीय युवक ने बुझाया। इसके बाद मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचा। स्थानीय निवासी देश राज का कहना है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे तो एनएच के साथ सटे ट्रांसफार्मर के निचले भाग में अचानक आग भड़क गई। जिस कारण कुछ देर के लिए एनएच पर वाहनों की आवाजाही भी थम गई। उन्होंने ही सबसे पहले इसकी सूचना विभाग तथा अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके भतीजे रिशु ने समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत ट्रांसफार्मर के निचले भाग पर रेत डालना आरंभ कर दिया। जिससे थोड़ी देर में ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। यदि इसमें थोड़ी और देर हो जाती तो आसपास के घरों को भी काफी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मदन लाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र, रमेश, कृष्ण तथा अजय ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। वहीं बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली की अन्य तारें काट दीं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस ट्रांसफार्मर की अधिकांश तारें नंगी हैं तथा यहां पहले भी कई बार आग लग चुकी है। उन्होंने बताया कि नंगी तारें होने के कारण कई बार जानवर व पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि पेड़ की टहनी गिरने के कारण ट्रांसफार्मर में लगी दो तारें आपस में जुड़ गईं। जिस कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की रिपेयर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed