फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिक्षा बोर्ड की कथनी और करनी में अंतर : संघ

शिक्षा बोर्ड की कथनी और करनी में अंतर : संघ

Fri, 15 Dec 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। संघ की कोर कमेटी अध्यक्ष केवल ठाकुर, महासचिव यशवीर जंवाल, उपाध्यक्ष हरीमन शर्मा, प्रधान जिला बिलासपुर संजीव शर्मा, जिला महासचिव रविदास ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की कथनी और करनी में अंतर है। उनका कहना है कि बोर्ड हर वर्ष वार्षिक परीक्षा से पूर्व शिक्षा स्तर में सुधार के नाम पर विभिन्न अध्यापक संघों से बैठकें आयोजित करके उनकी मांगों को मान लेता है और परीक्षा के संचालन के लिए सहयोग प्राप्त कर लेता है। बाद में कार्य मनमाने ढंग से करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुई बैठक में भी बोर्ड ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को टीए और डीए मौके पर देने का फैसला किया गया लेकिन यह भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। संघ का कहना है कि संगठनों से भेदभाव किया जाता है। ऐसा कौैन सा नियम है जहां एक ही संगठन को टीए व डीए देय होता है। संघ के सदस्यों ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया था किसी भी सरकारी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेेंगे। लेकिन परिणाम यह है कि अभी तक किसी भी निजी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। 100 सरकारी स्कूलों के परीक्षा केंद्र में कैमरेे लगाए जा चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि अगर बोर्ड के साथ हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णय को लागू नहीं किया गया तो संघ मजबूरन शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed