{"_id":"5a1c1b5d4f1c1b68678be640","slug":"121511791453-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध कस्बा में नहीं पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध कस्बा में नहीं पार्किंग सुविधा
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के दावे धराशायी हो रहे हैं। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। चैत्र मास मेलों के दौरान समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। हर वर्ष चैत्र मेलों के दौरान हजारों श्रद्धालु अपने वाहनों में दियोटसिद्ध पहुंचते है, लेकिन पार्किंग की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते हैं। इस कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
हालांकि पार्किंग निर्माण के लिए दियोटसिद्ध में पुलिस चौकी के सामने 12 कनाल भूमि का चयन भी किया जा चुका है। इस भूमि पर वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पार्किंग निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया था। इसमें पार्किंग के साथ स्नानागार व शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी दियोटसिद्ध में पार्किंग के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा किए जाने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। दियोटसिद्ध बाजार कमेटी के प्रधान संजय कुमार, ऋषि कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार, राज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सरकार व प्रशासन से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर का कहना है कि दियोटसिद्ध में पार्किंग की समस्या मंदिर न्यास प्रशासन के ध्यान में है। पूर्व में शिलान्यास होने के बारे उन्हें जानकारी नहीं है। मंदिर न्यास की बैठक में पार्किंग निर्माण के बारे में चर्चा की जाएगी।