{"_id":"5a1825ee4f1c1b686a8b562c","slug":"121511532014-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय युवा उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय युवा उत्सव मनाया
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जय भारती शिक्षण संस्थान लोहारीं में युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय हमीरपुर द्वारा खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि जेके चौहान ने किया। युवा उत्सव में जय भारती शिक्षण संस्थान लोहारीं, ज्योत्सना आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान लोहारीं, पैराडाइस पब्लिक हाई स्कूल कोट, मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य, एकांकी, कथक, एल्यूकेशन प्रस्तुत किए गए। उत्सव में लुप्त होती जा रही हिमाचली संस्कृति और लोक गीतों, लोक नृत्यों व वेशभूषाओं को सहजने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोमलता वर्मा, जगदीश नायक, युवा संयोजक शीनू डोगरा, नीरज चौहान, संतोष धीमान आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सोमलता वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन