{"_id":"5a0c45a24f1c1bc45b8b648e","slug":"121510753698-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला व बल्ह बिहाल स्कूल के मैदानों को डंगे की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला व बल्ह बिहाल स्कूल के मैदानों को डंगे की दरकार
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला और बल्ह बिहाल स्कूल के मैदानों को डंगे की दरकार
बरसात में बह गया था मैदान का कुछ हिस्सा, डंगे न होने के कारण बच्चों को खेलने में परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के तहत पडने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला व बल्ह बिहाल के क्षतिग्रस्त खेल के मैदान दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कोटला स्कूल में करीब दो वर्ष पहले बरसात के कारण मैदान का कुछ हिस्सा बह गया था। इस करण मैदान के साथ 30 फीट गहरी खाई बन गई है। जो छात्रों को खेलने में दिक्कत उत्पन्न कर रही है। छात्रों को मैदान में खेलने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं अध्यापकों को भी पूरा दिन मैदान में खेल रहे बच्चों पर नजर रखनी पड़ती है।
इस मैदान के एक तरफ गहरी खाई बन जाने से स्कूल भवन को भी खतरा बना हुआ है। अतिशीघ्र डंगा न लगाया गया तो कभी भी कोई अनहोनी दुर्घटना हो सकती है। इस बारे स्कूल मुख्याध्यापक जगदेव सिंह जंवाल का कहना है कि उच्च अधिकारियों ने डंगे का एस्टीमेट मांगा था। एस्टीमेट व अन्य दस्तावेज उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं। वहीं ऐसी ही स्थिति राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह बिहाल में है, जहां स्कूल प्रांगण के आगे काफी गहरी ढांक है। वहां पर भी डंगा लगने की दरकार है, लेकिन वहां पर भी डंगा नही लग पाया है। ऐसे में अगर कोई बच्चा ढांक से गिर जाए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।