{"_id":"5a0c42d14f1c1b65548bd5f6","slug":"121510752977-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये से होगा शनिदेव मंदिर की मूर्तियों का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये से होगा शनिदेव मंदिर की मूर्तियों का जीर्णोद्धार
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख से होगा शनिदेव मंदिर लंबलू की मूर्तियों का जीर्णोद्धार
मंदिर प्रबंधन ने ठेकेदार को दिया टेंडर, दिसंबर माह तक खत्म होगा मरम्मत का कार्य
मंदिर में बनी 88 फीट की हनुमान मूर्ति से उखड़ चुका है प्लास्टर व पेंट, होगी मरम्मत
उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है मंदिर, रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु टेकते हैं माथा
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शनिदेव मंदिर लंबलू में स्थित भव्य मूर्तियों का जीर्णोद्धार होगा। मूर्तियों की मरम्मत के लिए मंदिर प्रशासन ने पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट स्वीकृति के बाद मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार को टेंडर आवंटित कर दिया गया है। टेंडर के बाद ठेकेदार ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
शनिदेव मंदिर सरलीं में हनुमान की 88 फीट ऊंची और भैरो बाबा की 31 फीट ऊंची भव्य मूर्तियों के साथ मंदिर की मुख्य शनिदेव भगवान की मूर्ति व अन्य छोटी मूर्तियां स्थित हैं। इन सभी मूर्तियों और मंदिर के गुंबद की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। करीब पांच वर्ष पहले बनकर तैयार हुई हनुमान की मूर्ति से प्लास्टर और पेंट उखड़ना शुरू हो गया था, जो मूर्ति के सौंदर्य पर ग्रहण लगा रहा है। इसके मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने मूर्तियों की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया है। शनिदेव मंदिर सरलीं उत्तरी भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। जनवरी माह के शुरू तक इन मूर्तियों का मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा।
उधर, मंदिर कमेटी के प्रधान देश राज का कहना है कि मंदिर की मूर्तियों के जीर्णोद्धार के कार्य के लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। मूर्तियों की मरम्मत का कार्य जनवरी माह के शुरू तक पूरा हो जाएगा।