{"_id":"5a09a85b4f1c1bf3538bcf52","slug":"121510582363-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे कूड़ा जला रहे नपं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे कूड़ा जला रहे नपं कर्मचारी
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। एसडीएम ऑफिस के नजदीक नई बनी सड़क के किनारे पर नगर पंचायत के कर्मचारी कूड़ा जला रहे हैं। कर्मचारी दिन में कूड़े को नई सड़क के किनारे इकट्ठा कर लेते हैं और रात के समय इसे जला देते हैं। इस कारण नजदीक के घरों के बाशिंदों को जहरीले धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर से इकट्ठा किया गया कूड़ा ब्यास नदी किनारे नई बनी सड़क पर डंप किया जा रहा है और रात के समय इस कूड़े को आग लगा दी जाती है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि सड़क के किनारे कूड़ा इकट्ठा न किया जाए और इसे कहीं दूर एकांत स्थान पर इकट्ठा कर जलाया जाए। इस बारे में नगर पंचायत सचिव पीसी बत्रा का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है तथा सफाई कर्मचारियों को तुरंत ऐसा न करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।