{"_id":"69864554ffe99d70c000c711","slug":"12-women-were-given-homes-under-the-widow-remarriage-scheme-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-182655-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 12 महिलाओं का बसाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 12 महिलाओं का बसाया घर
Sat, 07 Feb 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
महिला बाल विकास विभाग ने पात्रों को दी दो-दो लाख रुपये की राशि
पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को शादी के लिए दी जाती है सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल सरकार की विधवा पुनर्विवाह योजना उजड़ चुकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर रही है। योजना के तहत विधवा हो चुकीं महिलाओं का घर बसाने के साथ सरकार उन्हें आर्थिक मदद भी दे रही है।
जिले में 12 महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए महिला बाल विकास विभाग ने 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। पात्र महिलाओं ने बीते वर्ष पुनर्विवाह के लिए विभाग के पास आवेदन किया था। आवेदन के बाद पात्र महिलाओं को सहायता राशि दी गई हैं। इससे महिलाओं को विवाह करने व जीवन यापन करने में सहायता मिल पाई है। महिलाएं अब अपने नए परिवार में जीवन यापन कर रही हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से कम उम्र में विधवा हो चुकी महिलाओं की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना को शुरू किया गया है। प्रदेशभर में 19, 20 और 21 आयु वर्ग की महिलाओं के विधवा होने का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। ऐसे में विधवा महिलाओं को जीवन यापन करने में काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा व उनके जीवन यापन के लिए यह पहल की गई है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। योजना के तहत विधवा महिलाओं को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जा रही है, ताकि विवाह के दौरान उन्हें खर्च में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कोट
विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 12 विधवा महिलाओं की शादी हुई है। उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 24 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। -अनिल कुमार, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, हमीरपुर