फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   12 clusters have been formed in the district, construction work will be done as per the needs of the farmers.

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 12 क्लस्टर बने, किसानों की आवश्यकता के अनुरूप होंगे निर्माण कार्य

Tue, 30 Sep 2025 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। किसानों की आवश्यकता के अनुरूप 12 क्लस्टरों में निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। इन निर्माण कार्यों में ओवर हैड टैंक का निर्माण, नाले से पानी को लिफ्ट करना, फेसिंग की सुविधा सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
यह तमाम कार्य हिम कृषि योजना के तहत शुरू किए जाएंगे। योजना के तहत कृषि विभाग को 2025-26 के लिए करीब 65 लाख रुपये का बजट मिला है। हर ब्लॉक में दो-दो क्लस्टर बनाए गए हैं। करीब 40 बीघा पर एक क्लस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


किसानों की आवश्यकताओं के मुताबिक कार्य योजना तैयार की गई। डीसी हमीरपुर से स्वीकृति के बाद इस कार्ययोजना को निदेशालय कृषि विभाग को भेजा गया है। यहां पर स्वीकृति मिलते ही क्लस्टरों पर विभिन्न गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग के माध्यम से हिम कृषि योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत किसानों की उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है, जिनके लिए अन्य योजनाओं में प्रावधान नहीं हैं। किसानों को आवश्यकता के अनुसार बीज, कृषि उपकरण आदि उपलब्ध करवाए जाते हैं।

बॉक्स

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का होगा विकास

योजना का लक्ष्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का विकास करना है। इससे छोटे किसानों को संगठित कर उनकी उत्पादकता को बढ़ाना, थोक उत्पादन सुनिश्चित करना और विपणन योग्य अधिशेष तैयार करना है। किसानों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होते हैं। इसमें तकनीकी सहयोग और आवश्यकता आधारित सुविधाएं भी दी जाएंगी।

बॉक्स

100 से अधिक किसानों को किया शामिल

हिम कृषि योजना के तहत बने क्लस्टरों में 100 से अधिक किसानों को शामिल किया गया है। किसी क्लस्टर में 15 तो किसी क्लस्टर में 20 किसान शामिल हैं। सामूहिक रूप से कार्य होने से उत्पादन भी बढ़ेगा। कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं का भी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


कोट

हिम कृषि योजना के तहत 65 लाख रुपये का बजट मिला है। जिला में 12 क्लस्टर बनाए गए हैं। किसानों की आवश्यकताओं के आधार पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। कार्ययोजना को डीसी से स्वीकृति मिलने के बाद कृषि निदेशालय भेजा गया है।
-राजेश राणा, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed