फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1180 patients reached medical college, doctors' strike increased the merger

1180 मरीज पहुंचे मेडिकल कॉलेज, चिकित्सकों की हड़ताल ने बढ़ाया मर्ज

Tue, 15 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
1180 patients reached medical college, doctors' strike increased the merger
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पेनडाउन हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते चिकित्सक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सकों की दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल के कारण मंगलवार को करीब आठ सौ मरीजों को साढ़े ग्यारह बजे तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में उपचार के लिए करीब 1180 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें से करीब आठ सौ मरीज सुबह साढ़े ग्यारह बजे से पहले अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल के कारण इन्हें इंतजार करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज का पर्ची काउंटर सुबह साढ़े आठ बजे खुल जाता है, ऐसे में मरीज भी साढ़े आठ बजे ही पर्ची काउंटर पर जमा होना शुरू हो जाते हैं, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीजों को दो से तीन घंटों तक ओपीडी के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को चिकित्सकों की हड़ताल का पांचवां दिन था और यह हड़ताल 17 तक यूं ही दो घंटों की रहेगी।
विज्ञापन

पांच दिन से चल रही इस हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज ओपीडी के बाहर दो से तीन घंटों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। इंतजार के दौरान मरीज ओपीडी के बाहर खड़े रहते हैं, इससे एक तो उनकी सेहत और खराब होती है, दूसरा कोविड नियमों की उल्लंघना हेती है। हालांकि, सप्ताह के शुरू के तीन दिन अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज उपचार को पहुंचते हैं, ऐसे में प्रथम तीन दिन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते अधिक परेशानी मरीजों को आ रही है। सोमवार को भी 1250 मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने चिकित्सकों को कोविड भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन यह भत्ता तो दूर चिकित्सकों का वेतन तक काटा जा रहा है। जबकि, चिकित्सकों ने कोविड काल के दौरान खुद संक्रमित होकर भी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है।
विज्ञापन

ऐसे में चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि मांगें मानकर चिकित्सकों को राहत प्रदान की जाए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की फैकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि दो घंटों की यह पेनडाउन हड़ताल 17 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान आपातकालीन और कोविड सेवाएं जारी रहेंगी। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष ने कहा कि हड़ताल में सभी वर्गों के चिकित्सक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल समय के बाद चिकित्सक शाम तक हरेक मरीज को उपचार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed