{"_id":"5cd30e48bdec22073561b0eb","slug":"11557335624-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के लिए पांच जिलों के 27 ब्लॉक चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के लिए पांच जिलों के 27 ब्लॉक चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सब ट्रॉपीकल हार्टिकल्चर इरिगेशन एंड वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट के लिए पांच जिलों के 27 ब्लॉक चयनित हैं। प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में पांच जिलों को कवर किया जाएगा। इसमें सिंचाई और फसल की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में प्रथम चरण में बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना कांगड़ा और मंडी जिला को शामिल किया गया है। विभाग द्वारा गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित कर बागवानों को प्रोजेक्ट के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि पांच जिलों में इस प्रोजेक्ट को 1688 करोड़ बजट से शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है इस साल के अंत इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रू्वल मिल जाएगी। सूबे के पांच जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी जिले में फलों के बगीचों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू होगा।
इसके तहत बागवानों की फसलों को बचाने के लिए धरातल से छह फीट ऊंचाई तक कंटीली तारें लगाने के साथ इनके ऊपर सोलर फेंसिंग की जाएगी। इससे पहले सोलर फेंसिंग को जानवर तोड़ देते थे। इसमें विशेषकर बागवानों को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। जिन-जिन स्थानों पर प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा, उन स्थानों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत पांचों जिलों में विभाग ने बागवानों के कलस्टर आइडेंटिफाई कर लिए हैं। इस संबंध में उद्यान विभाग निदेशक एमएल धीमान ने कहा कि एचपी-शिवा प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बागवानों को जागरूक भी किया जा रहा है। बागवान इसके लिए काफी उत्साहित हैं।