फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोटा-लठियाणी एनएच 503-ए की नहीं हो पाई मरम्मत

भोटा-लठियाणी एनएच 503-ए की नहीं हो पाई मरम्मत

Wed, 27 Mar 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भोटा-लठियाणी एनएच 503-ए की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। छह माह पहले एनएच पर उखड़ी टारिंग की जगह पैचवर्क किया गया था लेकिन, यह ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया था। पैचवर्क के उखड़ने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है। भोटा-लठियाणी एनएच 503 ए पर करीब नौ माह पहले 9 करोड़ के बजट से टारिंग एवं मरम्मत का कार्य किया गया था लेकिन, टारिंग करने के कुछ दिन बाद ही एनएच के करीब एक दर्जन अलग-अलग जगहों से टारिंग उखड़ गई।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद इस स्थानों पर फिर से पैचवर्क किया गया लेकिन, यह भी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। हालत ऐसे हैं कि जिन-जिन जगहों पर पैचवर्क किया गया, वहां पर दरारें पड़ गई हैं। दरारें पड़ने से बजरी उखड़ना शुरू हो गई है। जिन जगहों से टारिंग उखड़ी है, उन स्थानों से पहले भी कई बार टारिंग उखड़ चुकी है। हर बार पैचवर्क करने के बाद कुछ दिन बाद यह उखड़ना शुरू हो जाता है। कई सालों से यह समस्या ऐसी ही बनी हुई है। हालांकि, टारिंग करने के बाद तीन साल तक संबंधित ठेकेदार की सड़क मरम्मत की जिम्मेवारी होती है। लोगों में मनोज, बिहारी लाल, मोहित, अवतार, बाल कृष्ण, चमन लाल आदि ने कहा कि कुछ दिन पहले ही पैचवर्क किया गया लेकिन, यह पैचवर्क उखड़ना शुरू हो गया है। एनएच के बीच दरारें पड़ जाने से हादसे होने का भी डर बना हुआ है। लोगों ने मांग उठाई है कि विभाग संबंधित ठेकेदार को कहकर इस समस्या का स्थायी समाधान करवाए ताकि, वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में एनएच के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ठेकेदार को इस बारे में अवगत करवा दिया है। जल्द पैचवर्क कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed