{"_id":"5c967d46bdec2213e43a4e6e","slug":"11553366342-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में शहीदे-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में शहीदे-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में शहीदी दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से हमीरपुर के गांधी चौक पर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर सहित कुल 79 लोगों ने रक्तदान किया। सभा के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हमीरपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर में सुरेश, विवेक राणा, संतोष, पुनीत, सौरव, अभिषेक, शुभम कटोच, संजीव सहित 79 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भोटा चौक से गांधी चौक हमीरपुर तक पैदल मार्च कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे के नारों से जिला मुख्यालय गूंज उठा। वहीं, एसएफआई और एबीवीपी इकाई हमीरपुर ने महाविद्यालय परिसर में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई इकाई बड़सर ने भी शहीदों की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर शहीदी दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।