फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में जामुन बनेगा अजीविका का सशक्त साधन

हमीरपुर में जामुन बनेगा अजीविका का सशक्त साधन

Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में जामुन लोगों के लिए आजीविका का सशक्त साधन बनेगा। उद्यान विभाग हमीरपुर ने जिलाभर के बागवानों और किसानों को आगामी बरसात के मौसम में जामुन के पौधे वितरित करने की योजना बनाई है। यह प्लानिंग अगर सिरे चढ़ती है तो जिला हमीरपुर में पहली बार बागवानों और किसानों को पौधे वितरित किए जाएंगे। उद्यान विभाग ने सभी ब्लॉकों से जामुन के पौधों की डिमांड मांगी है। जामुन के यह पौधे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मंगवाए जाएंगे। हमीरपुर जिला जामुन फल की खेती के लिए उपयुक्त है। जिला हमीरपुर में अब जामुन से बागवानों और किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। आगामी बरसात में विभाग ने बागवानों को जामुन के पौधे वितरित करने की प्लानिंग की है। जिले के सभी ब्लॉकों में जामुन के दो-दो बगीचे लगाने की योजना है।
विज्ञापन

जिला में जामुन की खेती की ओर किसान और बागवान अभी तक ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए हैं। बागवान अगर इस ओर ध्यान दें तो वह जामुन की खेती कर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। वहीं शुगर के मरीजों के लिए जामुन फल काफी लाभदायक होता है। सीजन में जामुन फल की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। बाजार में जामुन 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिकता है। जामुन की बाजार में डिमांड भी काफी है। जिला में जामुन की खेती को बढ़ाने के लिए अब उद्यान विभाग ने योजना बनाई है। इस संबंध में उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक पवन ठाकुर ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम में बागवानों और किसानों को जामुन के पौधे वितरित करने की योजना है। बागवान और किसान पौधे लगाने के बाद अच्छे से उनकी देखभाल भी करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed