फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें : सरदारा सिंह

खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें : सरदारा सिंह

Wed, 13 Feb 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हॉकी हिमाचल के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी सरदारा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके भाई ओलंपियन दीदार सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सरदारा सिंह की ओर से जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर तथा कांगड़ा के 250 से भी अधिक खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक तथा बाल प्रदान की गईं। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसी के अनुरूप उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

उन्होंने महान खिलाड़ी मेसी तथा रोनाल्डो का भी खिलाड़ी बच्चों के साथ जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन में अनुशासन को अपनाएं, कड़ी मेहनत करें तथा अपने कोच, टीम साथी और खेल के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अपना अधिक से अधिक समय खेल मैदान में व्यतीत करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करने के लिए उन्होंने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अनुराग ठाकुर ने जो पहल की है वह सराहनीय है।इससे प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वह दोबारा हमीरपुर आएंगे तथा खिलाड़ियों के साथ अधिक से अधिक समय बिताकर उन्हें माडर्न हॉकी के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करेंगे। इस मौके पर हॉकी हिमाचल के महासचिव रमेश पठानिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभयवीर लवली, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा, विशाल पठानिया तथा उनकी टीम के सदस्यों ने भी सरदारा सिंह को सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ की फोटो तथा दीदार सिंह को पटका भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष राजा सिंह, संयुक्त सचिव तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला हमीरपुर हॉकी संघ की महासचिव सुषमा पठानिया, सुजानपुर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जगन कटोच, विवेक कुमार, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आए हॉकी कोच तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स:
दो बजे तक इंतजार करते रहे स्कूली बच्चे
पूर्व कप्तान सरदारा सिंह का हमीरपुर पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे था। लेकिन, वह दोपहर दो बजे स्कूल मैदान में पहुंचे। ऊना समेत अन्य जिलों से स्कूली बच्चे सुबह आठ बजे इस कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। यह बच्चे दोपहर दो बजे तक मुख्यातिथि का इंतजार करते रहे। इस दौरान दोपहर दो बजे तक इन बच्चों के लिए जलपान की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। जबकि स्कूलों में इन बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध होता है। कार्यक्रम के समाप्त होने पर इन बच्चों को डिब्बे में रिफ्रेशमेंट दी गई। इस दौरान मटाहनी, हमीरपुर कन्या विद्यालय, सुजानपुर, ऊना समेत अन्य जिला के सरकारी स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed