फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिजली वोल्टेज बढने से इलेक्ट्रिनिक उपकरण जले

बिजली वोल्टेज बढने से इलेक्ट्रिनिक उपकरण जले

Sat, 10 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल गलोड़ 33 केवी के तहत ग्राम पंचायत मैड के गांव रोपड़ी और मकराना में अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ जाने से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण जल गए। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने इसकी सूचना बिजली उपमंडल गलोड़ को दे दी है। सूचना मिलते ही बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। वोल्टेज बढ़ जाने से ग्राम पंचायत मैड़ के गांव रोपड़ी में सतीष शर्मा के 6 बल्ब, टीवी और बिजली का मीटर, ओम प्रकाश के 8 बल्ब और मीटर, धनी राम के 6 बल्ब और ट्यूब लाइटें, प्रकाश चंद का रेफ्रिजरेटर, मीटर और बल्ब, कौशल्या देवी का रेफ्रिजरेटर, बल्ब और ट्यूब, कृष्णी देवी के 5 बल्ब, राम का नया इंडक्शन और 6 बल्ब खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं मकराना गांव में धर्म चंद का बिजली का मीटर, 8 बल्ब और टीवी, उधम सिंह का फ्रिज, निक्का राम के बल्ब, ट्यूब, विजय कुमार के 6 बिजली के बल्ब अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से क्षतिग्रस्त हो गए। सतीश शर्मा ने कहा कि जब वह सुबह ड्यूटी को जाने की तैयारी कर रहे थे तो अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ जाने से मीटर और टीवी से धुआं निकला और 6 बल्ब क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। वोल्टेज बढ़ जाने की सूचना ग्रामीणों ने बिजली उपमंडल गलोड़ को दे दी है। सूचना मिलते ही बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में बिजली उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता नेक चंद धीमान ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने से कुछ इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोर्ड अपने स्तर पर जले हुए मीटरों को निशुल्क लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed