{"_id":"5ba68309867a557f6d0b0126","slug":"11537639177-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सैनानी दुनी चंद का 98 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सैनानी दुनी चंद का 98 वर्ष की उम्र में निधन
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के स्वतंत्रता सेनानी दुनी चंद का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया, जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत पटलांदर के दुनी चंद का शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि वर्ष 1920 में स्वतंत्रता सेनानी दुनीचंद का जन्म हुआ और उसके बाद उन्हें आर्मी में भर्ती होने का मौका मिला। देश की सेवा करने के बाद नायब सूबेदार के पद पर सेवानिवृत्ति मिली। जिसके बाद वह घर पर ही थे। उनके पारिवारिक सदस्यों में उनकी पत्नी अमरो देवी 90 साल, उनके दो बेटे ज्योति प्रकाश एवं राकेश और तीन बेटियां कमला देवी, सरला देवी एवं अनीता देवी घर पर ही मौजूद थे। उनके बड़े बेटे ज्योति प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि देते हुए अंतिम रस्मों को करवाया।