फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बडैहर स्कूल के खिलाड़ियों ने धनेड़ को 2-0 से किया पराजित

बडैहर स्कूल के खिलाड़ियों ने धनेड़ को 2-0 से किया पराजित

Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बडैहर स्कूल के खिलाड़ियों ने धनेड़ को 2-0 से किया पराजित
- फोटो : अमर उजाला
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में चल रही उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन काफी रोमांचक मुकाबले हुए। हाई स्कूलों के वॉलीबाल खेल के फाइनल मैच में भोरंज उपमंडल के बडैहर स्कूल ने धनेड़ को 2-0 से पराजित करके प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इसी वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में समीरपुर ने सासन को पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ग की अंडर-19 लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में हमीरपुर ब्लॉक ने बिझड़ ब्लॉक को पराजित करके फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल मैच नादौन और सुजानपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों में खेला जाएगा। बास्केटबाल का फाइनल मैच साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी और न्यू ईरा पब्लिक स्कूल डेरा परोल के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। खो-खो का फाइनल मुकाबला रैली जजरी और कुठेड़ा के खिलाड़ियों के बीच होगा। जिलास्तरीय इस प्रतियोगिता में छह ब्लॉकों के 535 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य राज सिंह, झरलोग पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, सुभाष सोनी, चमन लाल सोनी, डीपीई अशोक कुमार, चमन लाल, प्रवीण कुमार, अजीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नंदलाल शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी 22 सितंबर को सुबह 11 बजे करेंगी। इस दौरान विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed