{"_id":"5ada1e354f1c1b5f098b58fa","slug":"11524244021-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों को डालने की एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों को डालने की एसडीएम से शिकायत
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के वार्ड-1 समराला गांव के ग्रामीणों ने पंचायत में अपात्र लोगों को बीपीएल में डालने और पात्रों को बाहर करने की शिकायत एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी से की है। इस बारे ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर स्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ग्राम सभा में जिन परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया है, वह गरीब परिवार हैं। इसके साथ ही जिन नए नामों को बीपीएल सूची में डाला गया है वह साधन संपन्न परिवार हैं। इन नए डाले गए परिवारों में से किसी के पास सौ करनाल भूमि, किसी के पास ट्रैक्टर, स्कूटी और छह-सात कमरों वाले मकान हैं। ग्रामीणों ने बीपीएल के लिए किए गए सर्वे में घपलेबाजी होने की शिकायत की है।
ग्रामीणों शक्ति चंद, हेम राज, हरनाम सिंह, दौलत राम, ऊषा देवी, सरिता देवी, संजय कुमार, रोशन लाल, मंजुल कुमार, गिरधारी लाल, मान चंद, कपिल, राजन, कमल किशोर और सुनीता देवी का कहना है कि पंचायत में हुए बीपीएल सर्वे में अपात्र लोगों को बीपीएल सूची में डाला गया है और पात्रों को सूची से बाहर कर दिया है। लोगों ने एसडीएम से इस बारे छानबीन करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन साधन संपन्न लोगों को सूची में डाला गया है उनके बैंक खातों की भी जांच की जाए ताकि सिर्फ पात्र लोगों को ही बीपीएल का लाभ मिल सके।