फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के प्रत्येक ब्लॉक के दो तलाबों और खेल मैदानों का होगा सौंदर्यीकरण

जिला के प्रत्येक ब्लॉक के दो तलाबों और खेल मैदानों का होगा सौंदर्यीकरण

Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के प्रत्येक खंड में दो तालाबों और खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग मनरेगा के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में तालाबों और खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करेगा। विभाग सबसे पहले जिला के छह खंडों में खस्ताहाल तालाबों और मैदानों का चयन करेगा। जहां पर तालाबों और मैदानों की हालत खस्ता पाई जाएगी, वहां पहले उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस दौरान तालाबों में जमी गाद को निकाला जाएगा और उनमें उचित पानी का प्रबंध किया जाएगा। वहीं जो तालाब अच्छे हैं,जीर्णोद्धार के बाद उनमें मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जिला के युवाओं को उचित खेल के मैदान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक के दो मैदानों का चयन कर उन्हें स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इन मैदानों में खेलने सहित बैठने की भी उचित व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के 20 से 22 बीघा क्षेत्र से ज्यादा खेल के मैदानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह सभी कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत किए जाएंगे। इसके निर्देश उपायुक्त हमीरपुर ने ग्रामीण विकास विभाग को दे दिए हैं। इस संबंध में परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए डॉ. सुनील चंदेल का कहना है कि जिला के प्रत्येक ब्लॉक से दो तालाबों और खेल के मैदानों का चयन कर उनके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए जाएंगे। ये कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed