{"_id":"5aaaa7284f1c1ba9758b5a52","slug":"11521133352-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सास-ससुर कल तक रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी सास-ससुर कल तक रिमांड पर
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चमनेड़ के रोहलवीं पट्टा में जहर खाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के सास-ससुर को जिला न्यायालय से 17 मार्च तक रिमांड मिला है। मंगलवार शाम को विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। विवाहिता के मायके वालों ने उसके सास-ससुर पर उसे तंग करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को 17 मार्च तक का रिमांड मिला है। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि दोनों को 17 मार्च तक का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
