फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एचआरटीसी की बस ने गिराया बिजली का खंभा

एचआरटीसी की बस ने गिराया बिजली का खंभा

Sat, 10 Mar 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस ने गिराया बिजली का खंभा
विज्ञापन

तरक्वाड़ी में तार फंसने से हुआ नुकसान
चालक ने किया बिजली बोर्ड से समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी कस्बे में एचआरटीसी बस ने बिजली का खंभा जमीन पर गिरा दिया। यह घटना बस के साथ बिजली की तार फंसने से हुई, जिससे बिजली की तार टूट गई और खंभा भी गिर गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सरकाघाट से चंडीगढ़ जाने वाली बस ने बिजली का खंभा तोड़ दिया, जिससे बिजली बोर्ड को काफी नुकसान हुआ। तार टूटने से पूरे कस्बे में बिजली गुल हो गई। इसके चलते मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सूचित किया। इसके बाद कर्मचारी बस चालक से बिजली बोर्ड को हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। इस दौरान मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए और मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगे। इससे करीब डेढ़ घंटे तक तरक्वाड़ी बाजार में खूब हंगामा हुआ और मामले को सुलझाने का प्रयास होता रहा। इस घटना के बाद कस्बे में जाम की स्थिति भी बनी रही। बस में बैठे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली की तार और खंभे के टूटने पर हुए नुकसान की राशि मांग रहे थे। जबकि, बस चालक ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई। काफी जद्दोजहद के बाद बस चालक ने तार और खंभे को ठीक करने के लिए लेबर का खर्चा दे दिया। इसके बाद बस चालक और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों में समझौता हुआ। उधर, बिजली उपमंडल भोरंज के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बस चालक ने बिजली के खंभे और तार को ठीक करने के लिए लेबर के खर्चे के पैसे दे दिए हैं और समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed