फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एनओसी देने के बाद भी कांगू में नहीं बना आईपीएच कार्यालय

एनओसी देने के बाद भी कांगू में नहीं बना आईपीएच कार्यालय

Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल धनेटा के अधीन आने वाले कनिष्ठ अभियंता कार्यालय भवन कांगू का निर्माण पंचायत द्वारा भूमि की एनओसी देने के बाद भी नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष पनप रहा है। इस कार्यालय के बनने से क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों के लोगों को फायदा मिलेगा। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्याएं सेक्शन कार्यालय कांगू में ही हल हो जाएंगी। लोगों को अपने पेयजल संबंधी कार्यों के लिए धनेटा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस कार्यालय के बनने से लोगों के समय व धन दोनों की बचत होगी। कांगू में जहां आईपीएच कार्यालय बनना है, वह भूमि ग्राम पंचायत मालग की है। जिस पर पंचायत द्वारा ग्रामसभा की बैठक में आईपीएच कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बनाने के लिए एनओसी प्रदान कर दी गई है। एक साल से भी अधिक का समय गुजर जाने के उपरांत कांगू में कनिष्ठ अभियंता का अपना भवन नहीं बन पाया है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों में भी काफी रोष पनप रहा है। पंचायत प्रधान मालग अश्वनी कटोच का कहना है कि लोगों की पेयजल समस्याओं के तुरंत निपटान के लिए पंचायत भूमि पर आईपीएच कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय बनाने की अनुमति वर्ष 2016 में संबधित विभाग को दे दी है। आईपीएच विभाग के एक्सईएन नीरज भोगल का कहना है कि कांगू में कनिष्ठ अभियंता भवन बनाने के लिए सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। भवन को तैयार करने का टेंडर भी ठेकेदार को दे दिया गया है। जिसका कार्य आचार संहिता के चलते रुका हुआ था। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed