फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सरकार ने मांगी डीआरडीए से अगामी सौ दिन के कार्यों की रिपोर्ट

सरकार ने मांगी डीआरडीए से अगामी सौ दिन के कार्यों की रिपोर्ट

Sun, 21 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने जिला स्तर पर मौजूद ग्रामीण विकास अभिकरण से आगामी सौ दिनों के कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने यह रिपोर्ट प्रदेश के सभी जिलों के डीआरडीए कार्यालयों से मांगी है। इस पर डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर ने शनिवार को आगामी सौ दिन के कार्यों की रिपोर्ट बनाकर सरकार को प्रेषित कर दी है। जिला हमीरपुर की पंचायतों में अगामी सौ दिन में विभिन्न विकासात्मक कार्य होंगे। जिनके लिए जिला में दो लाख 24 हजार 786 कार्य दिवस लगेंगे। इस दौरान जिला में 915 टैंक, 40 वर्मी कंपोस्ट यूनिट, 299 भूमि विकास कार्य और 385 अन्य कार्य होंगे। इसके साथ ही इन सौ दिनों के दौरान प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन दो स्वच्छता के और दो एमएचएम के शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला के दो सौ प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की सफाई की जाएगी। आगामी सौ दिनों में जिला में 188 नए स्वयं सहायता समूह स्थापित किए जाएंगे। जिसके तहत विकास खंड भोरंज में 88, नादौन में 67, हमीरपुर में 15, बमसन में दस, सुजानपुर में चार और बिझड़ी में चार स्वयं सहायता समूह स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सौ दिन में 47 विभिन्न जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के लिए 164.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हमीरपुर विकास खंड में 14वें वित्तायोग के तहत नौ, स्वच्छ भरत मिशन के तहत 26, मनरेगा के तहत 21 और मुख्यमंत्री आर्दश ग्राम येाजना के तहत तीन कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही बमसन क्षेत्र में 16 लाख के खर्च से वाटरशेड का निर्माण कर 106 हेक्टेयर भूमि कवर की जाएगी। वहीं बिझड़ी क्षेत्र में 28 लाख से 186 हेक्टेयर और नादौन क्षेत्र में 11 लाख रुपये से 73 हेक्टेयर भूमि वाटरशेड के माध्यम से कवर की जाएगी। इसके अलावा कुछेक अन्य कार्य भी इन सौ दिनों के दौरान किए जाएंगे। इन सभी कार्यों की रिपोर्ट डीआरडीए ने सरकार को प्रेषित कर दी है। यह सभी कार्य 25 जनवरी से शुरू होंगे तथा आगामी सौ दिन के भीतर पूरे होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए हमीरपुर संजीत ठाकुर का कहना है कि सरकार ने डीआरडीए से आगामी सौ दिन के कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी। जिसे कार्यालय से 20 जनवरी को प्रेषित कर दिया गया है। इस दौरान जिलाभर की पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed