{"_id":"5a101c234f1c1bec538bdee4","slug":"11511005219-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान बना दिया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान बना दिया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)।
उपमंडल मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान में पाबंदी के बावजूद वाहन दौड़ रहे हैं। इससे चौगान की घास को नुकसान हो रहा है। चौगान में वाहनों के चलनेे से लोग भी परेशान हो रहे हैं। मैदान में वाहनों के दौड़ने से इसकी सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। यहां पर घूमने वाले लोगों को वाहनों के दौड़ने के बाद उड़ने वाली धूल से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रसाशन ने काफी समय पहले चौगान के भीतर वाहनों को चलाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए साइन बोर्ड भी स्थापित किया था। बोर्ड कुछ दिन बाद ही किसी ने हटा दिया। उसके बाद प्रशासन ने बोर्ड लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। होली या अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान चौगान के भीतर प्रवेश के लिए गेट खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
इस कारण चौगान के अंदर वाहन सरपट दौड़ते हैं। वहीं, यह चौगान वाहन चलाना सीखने वालों के लिए भी ट्रेनिंग सेेंटर बन गया है। चौगान में गाड़ियां दौड़ा रहे अप्रशिक्षित वाहन चालक भी लोगों के लिए खतरा बने हैं। चौगान में हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस सबको देखकर भी प्रशासन अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन
सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि प्रशासन को इस इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि चौगान की सुंदरता को बचाया जा सके।