{"_id":"5a06eb064f1c1bd9798bb974","slug":"11510402822-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में अव्वल रहे छात्र नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई में अव्वल रहे छात्र नवाजे
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
himrpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
हमीरपुर पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि आयकर अधिकारी सुरेश कुमार, डायरेक्टर कर्नल जय चंद, प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप और उप प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और सरस्वती वंदना के साथ की गई। स्कूल के निदेशक जय चंद ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। चौथी की यशिता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
एलकेजी के बच्चों ने काला चश्मा गीत पर प्रस्तुति दी। यूकेजी के छात्रों ने डीजे वाले बाबू और चिट्टियां कलाइयां गाने पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शैक्षणिक स्तर पर अव्वल आए हुए छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। सहयोग के लिए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की प्रशंसा की। पांचवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने अभिभावकों का कार्यक्रम को शांतिपूर्वक देखने के लिए स्कूल की ओर से धन्यवाद किया।
विज्ञापन