{"_id":"5c8e88c5bdec22142d5e41de","slug":"111552844997-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध लेक्चररों को नियुक्ति तिथि से मिले वरीयता लाभ: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध लेक्चररों को नियुक्ति तिथि से मिले वरीयता लाभ: संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के राज्य प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, उपाध्यक्ष विकास रतन, विनोद बन्याल, लोकेंद्र नेगी ने सरकार से आग्रह किया है कि लेक्चरर संघ की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव ने अनुबंध लेक्चरर को नियुक्ति तिथि से वरीयता लाभ देने, प्रैक्टीकल भत्ता देने और स्कूलों के प्रिंसिपल की पदोन्नति में लेक्चरर का कोटा बढ़ाने की मांग की है। संघ शीघ्र ही मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देगा।
संघ ने पैरा और पीटीए शिक्षकों को वित्तीय लाभ देने का स्वागत किया है। वहीं, मांग की है कि लेक्चरर के हित में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को शीघ्र लागू किया। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए दोबारा न्यायालय की शरण ली जाएगी। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने कहा कि अरसा बीत जाने के बाद भी स्कूल लेक्चरर जो वर्ष 2003 से पूर्व अनुबंध आधार पर तैनात थे, उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के पेंशन देने के फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इस फैसले को लागू करवाने के लिए संघ न्यायालय की शरण में जाएगा।