फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्टेशनरी खरीद मामले की जांच ठंडे बस्ते में

स्टेशनरी खरीद मामले की जांच ठंडे बस्ते में

Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर सर्व शिक्षा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्टेशनरी खरीद घोटाले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। शिकायत के तीन हफ्ते बाद भी इस मामले की जांच अधूरी है। जिससे डाइट गौना करौर के प्रधानाचार्य एवं एसएसए के परियोजना अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस गड़बड़ी की जांच किसी बाहरी एजेंसी से करवाने के बजाय डाइट के ही एक प्राध्यापक और लेखाकार के माध्यम से करवाई जा रही है। जिससे इस जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

डाइट गौना करौर में करीब दस महीने तक दो प्रधानाचार्यों के बीच कुर्सी को लेकर युद्ध चलता रहा है। एक कुर्सी पर दो अधिकारियों की नियुक्ति का मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, प्रदेश हाईकोर्ट से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था। नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति के बाद संस्थान में विकासात्मक कार्यों में तेजी और भ्रष्टाचार पर अंकुश की उम्मीद जगी थी। लेकिन, स्टेशनरी बिल गड़बड़ी की ठप पड़ी जांच ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत शीघ्र विजिलेंस और सीआईडी में भी करने की तैयारी हो गई है। जिससे आने वाले समय में घोटाले में संलिप्त अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए एसएसए और आरएमएसए के तहत दो माह पूर्व आयोजित सेमिनार में सरकारी धनराशि का गोलमाल सामने आया था। पांच रुपये के बॉल पेन का सरकारी बिल में रेट सात रुपये और दस रुपये के कांफ्रेंस पेड का बिल 13 रुपये बनाकर सरकारी राशि का गबन हुआ है। ‘अमर उजाला’ ने अपने 30 जनवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद निदेशक ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन, अभी तक जांच कंपलीट नहीं हुई। उधर, डाइट गौना करौर के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसके लिए डाइट के लेखाकार को नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed