{"_id":"5c6457ffbdec224c974d118c","slug":"111550079999-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलरोपा में अधेड़ की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलरोपा में अधेड़ की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत मामले में केस दर्ज हुआ है। मृतक की पहचान अजीत सिंह (50) पुत्र शंकरदास के रूप में हुई है। अजीत सिंह रोजाना की तरह मंगलवार रात को भी भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोया हुआ था। लेकिन, बुधवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्यों ने वहां पहुंचकर उन्हें उठाने का प्रयास किया।
काफी देर के बाद भी उसे होश नहीं आया तो परिजन उसे हमीरपुर अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा।