{"_id":"5c6457fcbdec22270f4fd184","slug":"111550079996-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक हटाओ अतिक्रमण नहीं तो कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक हटाओ अतिक्रमण नहीं तो कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला पुलिस सदर हमीरपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। यातायात बाधित करने वाले कारोबारियों को 20 फरवरी तक खुद अतिक्रमण हटाने, रेहड़ियों पर परमिट और अधिकृत नंबर चस्पां करने के बारे में पूर्व हिदायत जारी कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर की अध्यक्षता में हमीर भवन हमीरपुर में बुधवार को एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रेनू शर्मा, एसडीएम जफर इकबाल, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हमीरपुर विनोद कुमार शर्मा के साथ जिला हमीरपुर के व्यापार मंडल ने भाग लिया।
इस बैठक में हमीरपुर शहर की मुख्य समस्याओं यातायात, अतिक्रमण, वन-वे, मुख्य बाजार में सामान को उतारने और चढ़ाने तथा दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी करने आदि समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि जिस भी व्यापारी ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया है, उसको 20 फरवरी से पहले हटवा लें। अन्यथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को यह भी हिदायत दी गई कि वह अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और संयुक्त रूप से रात्रि चौकीदार रखें। रेहड़ी/फड़ी वालों को भी हिदायत दी गई कि वे अपना परमिट रेहड़ी/फड़ी के साथ लगाएं जिससे पहचान करने में आसानी हो। व्यापार मंडल और अन्य उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे गए। जिस पर व्यापार मंडल व अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यापार मंडल ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने की सहमति जताई।