फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ईसीएचएस पॉलीक्लीनिकों में लगेंगी क्योसिक मशीनें

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिकों में लगेंगी क्योसिक मशीनें

Sat, 12 Jan 2019 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सूबे सहित देश के ईसीएचएस पॉलीक्लीनिकों में कियोस्क मशीनें लगेंगी। 64 केबी के नए कार्ड बनने के बाद इन मशीनों से लाभार्थी कार्ड से इलाज करवाने संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिकों के लाभार्थियों के नए 64 केबी के कार्ड 31 जनवरी तक बन रहे हैं। इन कार्डों की मेमोरी क्षमता पूर्व के 16 और 32 केबी कार्डों से अधिक होगी। इन कार्डों से लोग अपने इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं कार्ड बनने के बाद पॉलीक्लीनिकों में लगने वाली मशीनों से लाभार्थी को इलाज करवाने का टोकन, प्रक्रिया और इलाज की अवधि का पता चल सकेगा। पॉलीक्लीनिकों के लाभार्थी नए कार्ड बनाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ईसीएचएस बेनिफिशरी एप डाउनलोड कर कार्ड बनाने संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड बनने के बाद लाभार्थी पॉलीक्लीनिकों में लगने वाली कियोस्क मशीनों में कार्ड स्वाइप कर इलाज के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही यह मशीन यह बताएगी कि किस बीमारी के लिए कौन से कमरे में जाना है। इलाज की प्रक्रिया और अवधि के बारे में भी इससे पता चलेगा। प्रदेश में डेढ़ दर्जन ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हैं और इनमें करीब 1.65 लाख लाभार्थी हैं। पूर्व सैनिक, वीर नारियां और पूर्व सैनिकों के आश्रित कार्ड बनवाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस संबंध में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण चंद का कहना है कि पॉलीक्लीनिक में हार्डवेयर आ गए हैं। महज मशीनें इंस्टाल होना शेष हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के 64 केबी के कार्ड 31 मार्च तक बनेंगे। इसके लिए लाभार्थी प्ले स्टोर से ईसीएचएस बेनिफिशरी एप डाउनलोड कर कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed