फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हृदय गति रुकने से उसनाड़ के सैनिक की मौत

हृदय गति रुकने से उसनाड़ के सैनिक की मौत

Tue, 18 Dec 2018 10:40 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत ग्राम पंचायत उसनाड़ के सैनिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 35 वर्षीय नवीन शर्मा दिल्ली कैंट में राजपूताना राइफल में तैनात था। पैतृक गांव उसनाड़ में मंगलवार को सैनिक का राजकीय समान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और सात वर्षीय बेटा छोड़ गया है। नवीन 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। नवीन का एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन

बीते रविवार को उसके घर पर सूचना मिली कि नवीन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। इसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सेना ने उसकी पार्थिव देह को घर पहुंचाया । सैनिक का पार्थिव शरीर जब घर पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सैनिक को उसके सात वर्षीय लड़के शौर्य ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से सैनिक को विदाई दी। इस मौके पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, नरेश लखनपाल, राजिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि सैनिक का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed