फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दशमल में जहर निगलने से सेवानिवृत सैनिक की मौत

दशमल में जहर निगलने से सेवानिवृत सैनिक की मौत

Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बलोह के गांव दशमल में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एक सैनिक ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति ने शनिवार शाम जहर निगला और रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिशन दास (55) पुत्र जौंडा राम निवासी गांव दशमल ने शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए। जहां पर व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में भी व्यक्ति की तबीयत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन परिजनों द्वारा पुलिस में दिए गए बयान में कहा गया है कि बिशन दास बीपी की दवाई खाता था। दवाई की जगह उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बिशन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक था।
विज्ञापन

कार्यकारी थाना प्रभारी सदर मोहन भाटिया का कहना है कि भोरंज थाना से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। टांडा में व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed