{"_id":"5be86a99bdec22098d6aee74","slug":"111541958297-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे भाजपा नेता सुजानपुर के अधिकारियों व व्यापारियों को डरा रहे : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे भाजपा नेता सुजानपुर के अधिकारियों व व्यापारियों को डरा रहे : राणा
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने विश्रामगृह सुजानपुर में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के हारे हुए नेता दबाव की राजनीति करके अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को धमका रहे हैं। इन सब बातों का क्षेत्र की जनता गिन गिन कर हिसाब लेगी। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। विधायक ने जयराम सरकार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 महीनों के दौरान कोई भी कार्य शुरू न करवाने का आरोप लगाते हुए फ्लाप सरकार की संज्ञा दी है।
विधायक ने कहा कि पहली बार देखने में आ रहा है कि सरकार को बने हुए 1 वर्ष बीतने को है लेकिन, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में यह सरकार अब तक 1 ईंट तक नहीं लगा पाई है। इसके साथ ही क्षेत्र के हारे हुए भाजपा नेता अधिकारियों को धमका रहे हैं कि जो विधायक निधि से पैसा जारी किया जा रहा है, उसे भी रोका जाए। इन तमाम बातों को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा था कि जिस-जिस विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विधायक- मंत्री या अन्य उच्च अधिकारी के नाम के शिलान्यास तोड़े गए हैं या टूट गए हैं, उनको जयराम सरकार फिर से लगाएगी। लेकिन, 10 माह बीत जाने के बावजूद आज तक एक भी शिलान्यास पट्टिका नए सिरे से नहीं लगी है। विधायक ने कहा कि जो अधिकारी सरकार के पिट्ठू बनकर कार्य कर रहे हैं, समय रहते वह सुधर जाएं। क्योंकि सरकारें आती जाती रहती हैं। लेकिन, अच्छे बुरे का भुगतान केवल अधिकारियों को ही करना पड़ता है। राणा ने कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता के साथ विधायक राजेंद्र राणा चट्टान की तरह खड़े हैं और अगर किसी के साथ भी अन्याय होता है तो सरकार के खिलाफ जिस स्तर पर भी लड़ना पड़ेगा लड़ाई की जाएगी।