{"_id":"5be86a93bdec2269625f693e","slug":"111541958291-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में कांगड़ा के विवेक प्रथम स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में कांगड़ा के विवेक प्रथम स्थान पर रहे
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्लोबल अकादमी हमीरपुर ने शहर में एक दिवसीय ओपन चेस टूर्नामेंट करवाया। जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाड़ियों के लिए सीनियर वर्ग और अंडर-19 (लड़कियां) वर्ग में पांच-पांच राउंड करवाए गए। जबकि अंडर-11 वर्ग में चार राउंड करवाए गए। सीनियर वर्ग में कांगड़ा के विवेक पहले, आईपीएच के विपिन दूसरे, हमीरपुर के अनिल तीसरे, ऊना के सौरव चौथे तथा हमीरपुर के राकेश पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-19 (लड़कियां) वर्ग में हमीरपुर की केमी पहले, हमीरपुर की प्रिया दूसरे, हमीरपुर की रितिका तीसरे, कांगड़ा की श्रेया चौथे तथा हमीरपुर की अंकिता पांचवें स्थान पर रही।
अंडर-11 वर्ग में हमीरपुर का दुष्यंत पहले, बिलासपुर का आदित्य दूसरे, कांगड़ा का कानव तीसरे, हमीरपुर की श्रेया चौथे तथा बिलासपुर की कृतिका पांचवें स्थान पर रही। ग्लोबल अकादमी के डायरेक्टर कुलदीप कुमार ने विजेताओं को इनाम के तौर पर ट्रॉफियां, मेडल तथा नकद राशि प्रदान की। कुलदीप कुमार के टूर्नामेंट करवाने के सराहनीय प्रयास के लिए हमीरपुर जिले के चेस प्रेमी तथा चेस खिलाड़ियों ने उनका आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। हमीरपुर जिले के चेस खिलाड़ियों की ओर से जिले में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए गठित स्वयंसेवी संस्था हमीर चेस सेंटर भी ऐसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए अपना पूरा-पूरा सहयोग तथा योगदान प्रदान करेगी।