{"_id":"5be46884bdec22694123d4c6","slug":"111541695620-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराईयां दी धार में आतिशबाजी से जली गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराईयां दी धार में आतिशबाजी से जली गौशाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। दिवाली की रात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कक्कड़ के तहत भराइयां दी धार गांव में पटाखों की आग से गोशाला जलकर राख हो गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रमेश चंद पुत्र हरिचंद निवासी भराइयां दी धार के घर के बाहर बनी गोशाला में रात को आतिशबाजी से घास में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला और दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग की इस घटना में गोशाला के भीतर रखा घास, इमारती लकड़ी एवं अन्य चीजें जलकर राख हो गईं। थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल का कहना है कि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।