{"_id":"5bdb3a55bdec2269ab3a0dfb","slug":"111541093973-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रैक्टर चालकों के चालान कर वसूले 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रैक्टर चालकों के चालान कर वसूले 15 हजार
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर चालकों के चालान काटकर 15100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अवैध खनन पर जाहू पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। जाहू पुलिस के हर दिन नाके लगाने से अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों की नींद हराम हो गई है। वीरवार को जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन में जुटे तीन ट्रैक्टरों के चलान काटकर मौके पर ही 15 हजार 100 रुपये वसूल किए। डीएसपी जसवीर ठाकुर ने कहा कि अवैध खनन करने वाले तीन ट्रैक्टर चालकों के चालान काटकर 15100 रुपये वसूल किए हैं। अवैध खनन करने वाले लोगों और वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन