फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों का रिकॉर्ड पोर्टल पर करना होगा अपलोड

आंगनबाड़ी केंद्रों का रिकॉर्ड पोर्टल पर करना होगा अपलोड

Fri, 26 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्र शीघ्र हाईटेक होने वाले हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिनी लैपटॉप (टैबलेट) आवंटित होंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का सारा रिकॉर्ड विभाग के वेब पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस वेब पोर्टल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्कीमों का ब्योरा देना होगा। बता दें कि जिले में 1351 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जहां पर नौनिहालों को प्री स्कूल एजूकेशन और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। जिला हमीरपुर की आंगनबाड़ी वर्कर योजनाओं की डिटेल उपलब्ध करवाने के लिए जुट गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी अपलोड करनी होती है। इससे कभी भी विभाग के अधिकारी पोर्टल पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में जान सकेंगे और इनके माध्यम से महिलाओं और बच्चों की दी जानी वाली सुविधाओं का भी पता चल सकेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर बिरला का कहना है कि विभाग की ओर से एक पोर्टल बनाया गया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को दिए जाने वाले लाभ की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed