फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंधेड़ सहकारी सभा में गबन के मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई : कालिया

पंधेड़ सहकारी सभा में गबन के मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई : कालिया

Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सहकारी सभा पंधेड़ में हुए गबन को लेकर सभा सदस्यों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। सहकारी सभा के वर्तमान प्रधान दीप चंद कालिया ने कहा कि सभा के दोषी ऋणी सदस्य और पूर्व प्रधान ने पुलिस में झूठा केस बनवाकर सभा के सदस्यों के खिलाफ पुलिस से एकतरफा कार्रवाई करवाई है। पूर्व प्रधान ने नियमों को दरकिनार करते हुए अपने रिश्तेदारों सहित खुद भी करीब एक करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। जिसकी कोई भी किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद जिन लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई सभा में जमा करवाई है, उन्होंने प्रदर्शन और रैलियों का सहारा लेकर न्याय की मांग की। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ही सभा और कमेटी सदस्यों को झूठे केसों में फंसवाकर उनको धमका रहे हैं। पुलिस ने भी सभा सदस्यों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई करते हुए केस बनाया है। इसके खिलाफ सभा सदस्यों ने सोमवार को बैठक कर झूठे केस का विरोध जताया है। सदस्यों ने जिला प्रशासन व एसपी हमीरपुर से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed