{"_id":"5ba52d83867a55013270f508","slug":"111537551747-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक स्किड होने से दो युवक घायल
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत शुक्र खड्ड के पास बाइक स्किड होने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को हमीरपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। वीरवार शाम को अजय कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी सौर और अजय पुत्र रंगीला गांव बाथणी उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर शुक्रखड्ड से भोटा जा रहे थे। शुक्रखड्ड के पास ही अचानक बीच सड़क में लावारिस पशु के आ जाने से बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इससे वह दोनों घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से हमीरपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय कुमार गांव बाथणी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे युवक अजय का उपचार हमीरपुर में ही चल रहा है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी भोटा राकेश वर्मा ने कहा कि हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन